Advertisement

हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मस्कत के बाद आज पर काबू पाया । पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई की गीता भवन के सामने हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई है। उक्त सूचना पर तत्काल विकासनगर पुलिस तथा फायर स्टेशन विकासनगर से दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुँचे। मौके पर आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर सर्विस सेलाकुई से भी दमकल के वाहनों को मौके पर बुलाया गया। दमकल के वाहनों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से मौके पर कोई जनहानि नहीं हुई है, आग से दुकान पर रखा सामान जल गया है। आग से हुई संपत्ति के नुकसान की जानकारी की जा रही है साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विकास नगर देहरादून न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *