Advertisement

पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर सामने आ रही है यहां कोतवाली मसूरी में नियुक्त हेड कांस्टेबल जैन सिंह का उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया जिसके चलते पुलिस परिवार में शोक की लहर फैली हुई है।
देहरादूनजी:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिवंगत जैन सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत जैन सिंह मूल रूप से देवबंद सहारनपुर के निवासी थे तथा वर्ष 1997 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2022 में पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने थे। दिवंगत जैन सिंह 04/07/2024 से 30 दिन के उपार्जित अवकाश पर अपने घर झबरेड़ा गये थे, तथा स्वास्थ्य खराब होने के कारण झबरेड़ा में ही उपचार करा रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *