हरियाणा से उत्तराखंड घूमने आया युवक ऋषिकेश दयानंद आश्रम घाट पर गंगा नदी में नहाते समय बह गया जिससे वहां हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here


शनिवार को पुलिस थाना मुन की रेती द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि दयानंद आश्रम घाट पर एक व्यक्ति श्रीनिवासन गोपालन वरदानराजन पुत्र श्री श्रीनिवासन गोपालन उम्र 47 वर्ष, पता N-4/28 GFDLF सिटी फेस,2 गुड़गांव हरियाणा,* गंगा नदी में नहाते समय बह गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई व घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही कल थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत गीता भवन के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान एक युवक के तेज बहाव में बहने की घटना में भी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है। अलबत्ता एसडीआरएफ को अभी सफलता नहीं मिल पाई है। ऋषिकेश न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *