Advertisement

(समाचार सारांश टीम देहरादून) उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बीती देर देहरादून जनपद के सहसपुर में रात को हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मंगलवार को देर रात्रि थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त हुई की देहरादून / विकास नगर मार्ग पर जस्सोवाला के निकट बाइक सवार दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है । सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि दो बाइक सवार जो सहसपुर से हरबर्टपुर विकासनगर की तरफ जा रहे थे, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों बाइक सवार सड़क पर पड़े थे, घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान अभिषेक नेगी पुत्र श्री विक्रम सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 25 वर्ष, तथा रोहित सिंह पुत्र श्री राकेश सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई
घटना की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों बाइक सवार लांघा रोड सहसपुर में कंपनी में काम करते थे तथा जनपद रुद्रप्रयाग के रहने वाले थे, परिजनों को सूचित किया गया है, परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई । दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सहसपुर देहरादून न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *