Advertisement

लक्सर स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 410 मामलों में ₹3,10,520 रेल राजस्व अर्जित किया गया

मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देशन में दिनांक 27 नवंबर 2026 को लक्सर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) श्री हरि सिंह मीना के नेतृत्व में 13 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 05 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों ने विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

अभियान के दौरान कुल 410 मामले दर्ज किए गए, जिनसे ₹3,10,520/- रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें बिना टिकट यात्रा के 159 मामलों में ₹1,36,120/- तथा अनियमित यात्रा के 245 मामलों में ₹1,68,400/- का राजस्व अर्जित किया गया। इसके अतिरिक्त गंदगी फैलाने के 06 मामलों में ₹6,000/- जुर्माना अर्जित किया गया।

अभियान के दौरान निम्नलिखित गाड़ियों में टिकट जांच की गई:

13152, 12231, 14673, 15653, 14618, 14632, 14523, 14113, 15011, 54342, 14229 एवं 54463।

यात्रियों से अपील है कि वे उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखें। बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने और यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष टिकट चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

   
Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *