Advertisement

तुर्कागोरी रामलीला का शुभारंभ, डॉ. गणेश उपाध्याय ने दिया रामराज्य का संदेश
तुर्कागोरी। रामलीला मंचन का शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, लालपुर के जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा और बंटी पपनेजा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, न्याय, मर्यादा और आदर्श शासन की प्रेरणा देता है। रामराज्य का अर्थ ऐसा समाज है, जहां गरीब को न्याय, किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा मिले। उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्शों को केवल मंचों तक सीमित न रखकर अपने आचरण और जनसेवा में अपनाना चाहिए।
इससे पूर्व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव आर्य, लियाकत, राजू श्रीवास्तव और महेश यादव सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *