Advertisement

150 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, लाभार्थी बहनों को बांटी महालक्ष्मी किट
रुद्रपुर। जिला ऊधमसिंहनगर के 150 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा समेत विभिन्न मंडलों की अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणमान्य अतिथियों द्वारा बिस्किट एवं फलों का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *