Advertisement

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी
उत्तरकाशी। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर अभियान की जानकारी ली और ट्रैकर्स व पोर्टर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए गए सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। प्रभावित पर्यटकों को भी सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ चिकित्सा सहायता, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


इधर, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमों से ट्रैकर्स की लोकेशन, मौसम की स्थिति तथा हवाई और पैदल बचाव अभियान की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि विपरीत मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद टीमें आपसी समन्वय से अभियान चला रही हैं। ट्रैकर्स को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। हेलीपैड पर एंबुलेंस, चिकित्सा दल और राहत सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ रेस्क्यू होकर पहुंचने वाले ट्रैकर्स को तत्काल प्राथमिक उपचार, गर्म कपड़े, भोजन और पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय और एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *