Advertisement

चित्रशाला घाट में नदी के बीच फंसा व्यक्ति, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
रानीबाग में नदी में बहने के बाद बीच धारा में फंसा था युवक, पुलिस टीम ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान
हल्द्वानी। रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट में गुरुवार को नदी में बहकर बीच धारा में फंसे एक व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर लिया। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को कोतवाली काठगोदाम को सूचना मिली कि चित्रशाला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी में बह गया है और नदी के बीच फंस गया है। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पुलिस कर्मियों ने नदी में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान हरेंद्र कुमार (32) पुत्र नंद किशोर, निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई।
रेस्क्यू अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहन चंद्र जोशी और कांस्टेबल चालक दीपक कुंवर शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *