Advertisement

मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो पिकअप, एक की मौत, 11 घायल
उत्तरकाशी। तहसील मोरी क्षेत्र के खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में नौ को प्राथमिक उपचार के बाद दून चिकित्सालय, देहरादून रेफर किया गया है।
जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार हादसा 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे हुआ। बोलेरो पिकअप वाहन संख्या यूके-07 सी-5821 में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीमों ने खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को बेहतर उपचार के लिए दून चिकित्सालय देहरादून भेज दिया गया है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार हादसा 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे हुआ। बोलेरो पिकअप वाहन संख्या यूके-07 सी-5821 में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीमों ने खाई से घायलों को बाहर निकालकर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को बेहतर उपचार के लिए दून चिकित्सालय देहरादून रेफर किया गया। दो घायल अनिल और योगेश को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा था।
हादसे में ग्राम हड़वाड़ी निवासी 52 वर्षीय उपेंद्र सिंह पुत्र बेगा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायलों में हड़वाड़ी निवासी मस्तू (45), साइकिलू (35), जगमोहन (50), शिशपाली (32), केदार (60), बरी निवासी अरविंद सिंह (23) और रमेश (40), पुजेली निवासी राधा (28) तथा माधी देवी (35) शामिल हैं। वाहन चालक अनिल और योगेश को भी घायल बताया गया है।
घटना के बाद सभी संयुक्त रेस्क्यू टीमें वापस लौट गई हैं। प्रशासन ने हादसे की जानकारी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र समेत संबंधित अधिकारियों को भेज दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *