Advertisement

यूकेएसएसएससी ने बदलीं कई परीक्षाओं की तिथियां, पशुधन प्रसार अधिकारी की परीक्षा अब 18 अक्टूबर को
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने अभ्यर्थियों के अनुरोध और परीक्षाओं के सफल संचालन में प्रशासनिक सुविधा को देखते हुए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग ने आठ सितंबर को विज्ञप्ति जारी कर कई परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित तिथियों में बदलाव की जानकारी दी है।


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग) की परीक्षा अब 18 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित थी। इसी दिन सर्वेक्षक की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। इन दोनों परीक्षाओं की तिथि 20 सितंबर से बदलकर 18 अक्टूबर की गई है।
वहीं साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा की तिथि आगे की बजाय पहले कर दी गई है। इन पदों की परीक्षा अब 20 सितंबर 2026 को होगी। साहसिक खेल अधिकारी और कैमरामैन की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि प्राविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित है।
आयोग के अनुसार सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) की परीक्षा की तिथि 4 अक्टूबर से बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 कर दी गई है। वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) की परीक्षा भी अब 1 नवंबर 2026 को आयोजित होगी, जबकि पूर्व में इसकी तिथि 8 सितंबर निर्धारित थी।
इसके अलावा विज्ञान (इंटरमीडिएट/स्नातक/स्नातकोत्तर) अर्हता वाले विभिन्न विभागों के पदों की परीक्षा की तिथि 16 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 17 जनवरी 2027 कर दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में 17 जनवरी 2026 की तिथि त्रुटिवश अंकित हो गई थी, जिसे 17 जनवरी 2027 पढ़ा जाए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *