Advertisement

गोरक्षनाथ घाट का एक गुंबद गिरा, चपेट में आये अधिवक्ता की मौत, दूसरा घायल

अधिवक्ता की मां के अन्तिम संस्कार में घाट पर आये थे साथी

गोरखपुर-: राजघाट थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के किनारे बने गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। साथी अधिवक्ता की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवा अधिवक्ता घाट पर बने चबूतरे के एक न गुंबद के भरभराकर गिरने से वह न उसकी चपेट में आ गये, घटना में एक । अधिवक्ता की मलवे में दबकर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है, घायल अधिवक्ता को – पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उक्त व घटना आकाशीय बिजली गिरने से हुई वे है, बहरहाल डीएम के निर्देश पर । घटना की तकनीकि जांच की जा रही 1 है। मिली जानकारी अनुसार शाहपुर थानान्तर्गत शक्ति नगर पं कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संजय सिंह और राप्ती नगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना (४०), अपने साथी

अधिवक्ता विनोद तिवारी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राप्ती नदी स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पहुंचे थे। मृतका के परिजन शव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे कि इस दौरान मौसम अचानक खराब होने पर दोनों अधिवक्ता गोरक्षनाथ घाट पर बने एक चबूतरे पर बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्की बूदाबादी के साथ तेज गरज चकम भी हो रहा था। कि अचानक तेज आवाज के साथ उक्त तबूतरे पर बना गुंबदनुमा छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। छज्जे के मलबे में दोनों अधिवक्ता दब गए। हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *