समाचार सारांश टीम नेटवर्क चंपावत
चंपावत में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के चलते 07 सितंबर को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
नैनीताल,चंपावत,अल्मोड़ा,उधमसिंह नगर में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
जिले में लगातार हो रही बारिश तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत श्री मनीष कुमार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत 07 सितंबर 2026 (सोमवार) को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए 07 सितंबर, 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं के अध्ययन को प्रभावित होने से बचाने और व्यापक छात्रहित को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
सोमवार को उधम सिंह नगर में स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में 07 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित – जिलाधिकारी
नैनीताल 06 सितंबर
कल नैनीताल जनपद में भी स्कूलों में अवकाश
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 07 सितंबर 2026 (सोमवार) को अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
इसको दृष्टिगत रखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि दिनांक 07 सितंबर 2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
साथ ही विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ हेतु भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।
उक्त आदेश नैनीताल शहर क्षेत्रान्तर्गत संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं हेतु शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया है कि उक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं केन्द्रों में आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
अल्मोड़ा जनपद में भी हुई स्कूलों में छुट्टी भारी बारिश के चलते डीएम ने दिए निर्देश
:: आदेश ::
भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को जारी पूर्वनुमान / चेतावनी के अनुसार दिनांक 07 सितम्बर, 2026 को सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदायें यथा भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क मार्ग बन्द आदि, घटनाओं के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को देखते हुए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर जनपद अल्मोड़ा समस्त शासकीय / अशासकीय/ निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 07 सितम्बर, 2026 को 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है।
अतः दिनांक 07 सितम्बर, 2026 को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय / अद्वशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) संचालति समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि वे उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों
में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
(अंशुल सिंह) जिला अधिकारी/अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा।
