सांसद अजय भट्ट ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से पधारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आज हल्द्वानी के बच्ची नगर स्थित आवास पर सांसद श्री अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों से सांसद श्री भट्ट को अवगत कराया। सांसद ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की तथा समस्याओं के तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए।
श्री भट्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
