Advertisement

अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वरना कार भी पुलिस ने कब्जे में ली
हल्द्वानी। अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की गई। तलाशी के दौरान कार से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जतिन्द्र सिंह (32) पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *