Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

ई-रिक्शा चोरी पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन

चोरी की ई-रिक्शा के साथ सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

दिनांक 13.08.2026 को सोहेल पुत्र शौकीन, निवासी रोशनाबाद, सिडकुल, हरिद्वार द्वारा थाना सिडकुल में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसकी ई-रिक्शा को रोशनाबाद, सिडकुल क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 330/2026 अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह के सुपुर्द की गई।

वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु थाना सिडकुल पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 14.08.2026 को अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह द्वारा रोशनाबाद IMC चौक पर चेकिंग के दौरान चोरी की ई-रिक्शा को बरामद करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पुत्र जबरे, निवासी ग्राम दैलपुरा नन्नू, पोस्ट नगीना, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सूर्यनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा ई-रिक्शा को सूर्यनगर क्षेत्र में सड़क किनारे से चोरी करना बताया गया।

प्रकरण में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित
सोनू पुत्र जबरे निवासी ग्राम दैलपुरा नन्नू, पोस्ट नगीना, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश
हाल निवासी—फरमान का मकान, सूर्यनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।

बरामदगी
01 चोरी की ई-रिक्शा

पुलिस टीम

  1. अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह
  2. हे0का0 कुलदीप बगासी
  3. कांस्टेबल मनीष

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *