सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश संतोष कुमार शर्मा ने यह आदेश जारी किए है. सरकार का यह आदेश उन सभी परिषदीय,राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यताप्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा जो कांवड़ यात्रा मार्ग या फिर डायवर्जन मार्ग में पड़ते है.बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेगीं.
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार ‘श्रावण मास के पवित्र अवसर पर शिवभक्त कांवड़िये गंगाजल लेकर पैदल, वाहनों एवं डाक कांवड़ के रूप में आ रहे हैं. श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 2026 को कांवड़ियों का अधिक संख्या में आगमन होगा, जिसके दृष्टिगत आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है, जिससे विद्यालयों में आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित हो सकता है.
अतः सुरक्षा के दृष्टिगत श्रावण मास के द्वितीय सोमवार 10 अगस्त 26 को काँवड़ मार्ग में पड़ने वाले राजकीय, अराजकीय, सहायताप्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य समस्त बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थान बन्द रहेंगे, किन्तु ऑनलाइन कक्षायें संचालित की जायेंगी, जिससे छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य प्रभावित न हो. आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए’.
आपको बता दें कि सावन के महीने में फिरोजाबाद जनपद की सड़कों पर भी बम-बम भोले और हर-हर महादेव के नारे गूंजते है.आगरा जनपद के गांव बटेश्वर जिसे मिनी काशी के नाम से भी जाना जाता है,यहां स्थापित प्रसिद्ध मंदिर के शिवलिंग में बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते है.
