Advertisement

ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जनपद में 5 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद


भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी के बाद डीएम अपूर्वा पाण्डेय ने जारी किए आदेश
बागेश्वर, 4 अगस्त। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 5 अगस्त 2026 के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अपूर्वा पाण्डेय के आदेशानुसार 5 अगस्त (बुधवार) को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना है। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन का उपयोग करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *