किच्छा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बाइक सीज
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर चला विशेष अभियान, बिना नंबर प्लेट और दस्तावेजों वाले वाहनों पर सख्ती
उधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कोतवाली किच्छा पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट तथा आवश्यक दस्तावेजों के बिना संचालित हो रही 12 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार सभी वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
पुलिस की आम जनता से अपील
वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट अवश्य लगाएं।
वाहन चलाते समय आरसी, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखें।
नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
किच्छा पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
