Advertisement

भतीजी ने की चाची की हत्या : पोल खुलने के डर से प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
अंबिकापुर में चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को चाची ने एक साथ पकड़ लिया था।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को चाची ने एक साथ पकड़ लिया था। इस बात से नाराज भतीजी ने बाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही चाची को मौत के घाट उतार दिया और फिर प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना लखनपुर में रंजीत लकड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि, मृतिका लक्ष्मी लकड़ा पति बैजनाथ लकड़ा की 31 मई को किसी अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। इस रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में मर्ग क्रमांक 52/2026 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मर्ग जांच कार्रवाई में लिया गया। शव के शरीर के अलग-अलग भागों पर चोट और रगड़ने के निशान पाये गये। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की हत्या करने की बात सामने आई। मामले में थाना लखनपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 103(1)बीएनएस पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया।

CCTV फुटेज खंगालने पर पाया गया कि घटना वाली रात एक युवक मृतिका लक्ष्मी लकड़ा के घर आते जाते दिखा था। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का भी युवक के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर जाते दिखी। मृतिका की भतीजी तेरेसा एक्का और उसके प्रेमी आशीष कुमार गुप्ता को तकनीकी जानकारी के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *