Advertisement

चम्पावत 07 जून 2026,

आंधी-तूफान से प्रभावित मार्गों को प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर कराया सुचारु, विद्युत आपूर्ति बहाली का कार्य प्रगति पर

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद में आए आंधी-तूफान के दौरान बाधित सड़कों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सायं आए तेज आंधी-तूफान के कारण टनकपुर-पूर्णागिरि मोटर मार्ग पर गेंडाखाली से आगे पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को बूम तक यातायात हेतु खोल दिया गया।

वहीं, आंधी-तूफान के कारण पूर्णागिरि फीडर की विद्युत लाइनें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार विद्युत आपूर्ति को सोमवार दोपहर तक बहाल किए जाने की संभावना है।

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ककरालीगेट – थूलीगाड़ – भैरव मंदिर मार्ग पर आया व्यवधान साफ कर दिया गया है। कार्यदाई संस्था द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क को दोनों ओर से सुचारू कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *