रुद्रपुर सोशल मीडिया में तलवार लेकर हत्या की नीयत से दहशत फैलाने वाला शातिर व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपों की पहचान कादिर पुत्र शब्बीर निवासी वार्ड नं० 13, रेशमबाड़ी, थाना रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद हुई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

  1. जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा तलवार से हमला कर वाहन में तोड़फोड़ करते हुए क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न कर रहाथा जिस जिस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त घटना चौकी रम्पुरा क्षेत्रान्तर्गत प्रीत विहार की है। प्रीत विहार निवासी रेहान पुत्र मोहम्मद अहमद के पारिवारिक विवाद के चलते उसका रिश्तेदार कादिर निवासी रेशमबाड़ी तलवार लेकर उसके घर पहुंचा था। आरोपी का उद्देश्य रेहान पर जानलेवा हमला करना था, किन्तु रेहान द्वारा सीसीटीवी कैमरों में उसे देख लेने के कारण मुख्य गेट नहीं खोला गया।

अपने मंसूबों में असफल होने पर आरोपी ने गुस्से में घर के बाहर खड़ी कार पर तलवार से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 273/2026 धारा 324(4), 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस को जून को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कादिर पुनः तलवार लेकर ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है तथा पीड़ित की तलाश कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से तलवार बरामद होने पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोत्तरी की गई है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *