लालकुआँ। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआँ में संगठन विस्तार के तहत सईद सिद्दीकी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पाण्डे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है।
पत्र में कहा गया है कि सईद सिद्दीकी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और पार्टी हित में निरंतर कार्य को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि वह कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पाण्डे ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सईद सिद्दीकी को शुभकामनाएं देते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *