Advertisement

गोरखपुर: कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और बरेली निवासी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि दुबई में नौकरी के दौरान उसकी पत्नी का दूसरे युवक से संबंध हो गया और अब वह उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। पीड़ित के अनुसार उसकी शादी करीब 16 साल पहले हुई थी और परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। परिवार के खर्च और बच्चों की पढ़ाई के लिए वह वर्ष 2024 में दुबई नौकरी करने चला गया था। इस दौरान वह नियमित रूप से पत्नी के खाते में पैसे भेजता रहा ताकि घर का खर्च चलता रहे।

करीब दो महीने पहले जब वह दुबई से वापस लौटा तो पत्नी के व्यवहार में बदलाव दिखाई दिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी देर रात तक फोन पर बातचीत करती थी। पूछताछ करने पर पत्नी ने बताया कि वह Bareilly निवासी अनूप नाम के युवक के संपर्क में है और उसी के साथ रहना चाहती है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। फोन करने वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवक ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी और कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *