चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक बीटेक छात्र ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। छात्र की पहचान प्रियांशु विश्वास उर्फ राज (20) के तौर पर हुई है, जो उदयपुर के टेक्नो इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।
प्रियांशु विश्वास, उर्फ राज, को कुछ पैसों की जरूरत थी, जिसे उसकी मां ने पूरा नहीं किया। गुस्से में छात्र ने बाथरूम में पड़ा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
छात्र के परिजनों के अनुसार, चंदेरिया थाना क्षेत्र स्थित हाऊसिंग बोर्ड निवासी 20 वर्षीय प्रियांशु विश्वास उर्फ राज पहले ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था, जिसे उसने करीब एक वर्ष पहले छोड़ दिया था। हाल ही में परिवार ने उसे बाइक और लैपटॉप उपलब्ध करवाया था, लेकिन आरोप है कि ऑनलाइन लेनदेन और कर्ज के दबाव में ये सामान भी उसके हाथ से निकल गया।
परिजनों का कहना है कि युवक हाल के दिनों में फिर से ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों में सक्रिय हो गया था और आशंका है कि वह किसी ऑनलाइन सट्टा और सूदखोरी नेटवर्क के संपर्क में आ गया था, जहां ऊंचे ब्याज पर पैसे लेकर गेमिंग में लगाया जा रहा था।
बताया गया कि शुक्रवार और शनिवार सुबह युवक ने अपनी मां से 65 हजार रुपए की मांग की थी। आर्थिक स्थिति के कारण परिवार द्वारा राशि उपलब्ध नहीं कराए जाने पर उसने गुस्से में आकर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय श्री सांवलियाजी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
युवक के पिता प्रशांत विश्वास ने आरोप लगाया कि उन्होंने मामले को लेकर चंदेरिया थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब परिवार पूरे मामले की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से करेगा।
यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं माना जा रहा है, बल्कि यह जिले में तेजी से उभर रही एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर संकेत कर रहा है। चित्तौड़गढ़ में बड़ी संख्या में युवा ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी और त्वरित पैसे कमाने के लालच में फंसते जा रहे हैं। कई मामलों में युवा भारी कर्ज के दलदल में फंसने के बाद परिवारों पर बड़ी राशि के लिए दबाव बना रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *