Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

भारतीय रेल पर रेलवे में नौकरी हेतु भर्ती के लिये रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) एवं रेलवे भर्ती सेल (आर.आर.सी.) कार्यरत हैं। इस सन्दर्भ में स्पष्ट किया जाता है कि रेलवे ने भर्ती के लिये किसी भी प्राइवेट संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया है। रेलवे में रिक्तियों की सूचना पूर्ण विवरण के साथ सेन्ट्रलाइज्ड इम्प्लायमेंट नोटिफिकेशन में दी जाती है, जिसका प्रकाशन इम्प्लायमेंट न्यूज/रोजगार समाचार में प्रकाशित कराया जाता है। राष्ट्रीय एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में भी इंडीकेटिव विज्ञापन प्रकाशित कराया जाता है। योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। सेन्ट्रलाइज्ड इम्प्लायमेंट नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड/रेलवे भर्ती सेल के वेबसाइट पर प्रदर्शित रहता है।

रेल प्रशासन द्वारा आमजन एवं अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि रेलवे में भर्ती सम्बन्धी किसी भी सूचना हेतु केवल रेलवे भर्ती बोर्ड/रेलवे भर्ती सेल एवं रेलवे प्रशासन की अधिकारिक वेबसाइट तथा अधिसूचनाओं पर ही विश्वास करें एवं किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आयें। यदि कोई भी व्यक्ति रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो उसकी शिकायत रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139, रेल प्रशासन अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दर्ज करायें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *