लालकुआं में श्रद्धा के साथ मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश में तकनीकी विकास और दूरसंचार क्रांति को नई दिशा मिली। उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार, दूरदृष्टि और देशहित में किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी राजीव गांधी के जीवन और कार्यकाल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।
इस दौरान हेमवतीनंदन दुर्गापाल, रविशंकर तिवारी, खीमानंद दुम्का, कमलेश यादव, हाजी अय्यूब अली, गुरदयाल मेहरा, बीना जोशी, सईद सिद्दीकी, दिनेश लोहनी, सभासद हेमंत पांडे, नरेश चौधरी, अनमोल सिंह और विनय रजवार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *