हल्द्वानी के चन्दन हॉस्पिटल को मिलीं 5 बड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मान्यताएँ, स्वास्थ्य सेवाओं में रचा नया कीर्तिमान
Chandan Hospital ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ प्राप्त की हैं। अस्पताल की इस सफलता को उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
अस्पताल को मरीजों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उपचार, आधुनिक चिकित्सा प्रणाली और संक्रमण नियंत्रण के उच्च मानकों के लिए NABH Accreditation, NABL Accreditation, Dialysis Accreditation (QAI), CSSD Certification (CAHO) और NABH Emergency Certification से सम्मानित किया गया है।
इन मान्यताओं के मिलने के बाद चन्दन हॉस्पिटल ने प्रदेश के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान और अधिक सशक्त कर ली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह प्रमाणन मरीजों की देखभाल, क्लिनिकल प्रोटोकॉल, प्रयोगशाला गुणवत्ता, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में उच्चतम मानकों के पालन का प्रमाण हैं।
इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ Dr. Parvez Ahmad ने कहा कि पांच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताओं की प्राप्ति पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल सुरक्षित, नैतिक, किफायती और एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि इन मान्यताओं का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा। इससे पारदर्शी उपचार व्यवस्था, प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा बेहतर चिकित्सा सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही मरीजों के अधिकारों और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों, क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम और प्रशासनिक कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क को दिया।
चन्दन हॉस्पिटल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर रहा है। अस्पताल की इस उपलब्धि से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *