Advertisement

मुख्य आरक्षी पंकज नाथ बने अपर उप निरीक्षक, एसपी ने लगाया स्टार
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर पुलिस में कार्यरत मुख्य आरक्षी पंकज नाथ को अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी जितेन्द्र मेहरा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसपी ने कहा कि पदोन्नति मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने पंकज नाथ को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करने की अपेक्षा जताई।
बताया गया कि पंकज नाथ वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2021 में उन्हें मुख्य आरक्षी बनाया गया था। अब एएसआई पद पर पदोन्नति के साथ उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियां आ गई हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *