Advertisement

चमोली,

गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर

चमोली के गोपेश्वर में आज जिला प्रशासन के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल युवक को हेली एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि मंगलवार को गोपेश्वर निवासी ऋषभ की अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उसके परिजन उसे गम्भीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाए। जहां प्राथमिक उपचार और जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे उपचार हेतु तत्काल हायर सेंटर रैफर किया। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रयासों से उन्हें हेली एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *