Advertisement
KOLKATA, WEST BENGAL, INDIA - 2020/03/01: Supporters holding BJP (Bharatiya Janata Party's) flags during the CAA (citizenship amendment act) Support rally in kolkata. (Photo by Avishek Das/SOPA Images/LightRocket via Getty Images)

फर्जी पत्र वायरल करने के मामले मे कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी भाजपा: चौहान

दुष्प्रचार और झूठ की रणनीति के सहारे बढ़ रही कांग्रेस को मिलेगा करारा जवाब

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए जल्दी ही कड़े कदम उठाने जा रही है और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगी।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सत्ता सुख के लिए निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। एक कूटरचित फर्जी पत्र को वायरल कर कांग्रेस अध्यक्ष अपना कंधा थपथपा रहे हैं, लेकिन लगातार एक के बाद एक दुष्प्रचार के लिए कहानियाँ गढ़ कर जिस तरह से मामले सामने आ रहे है उससे कांग्रेस की नीयत भी सामने आ गयी है।

चौहान ने कहा कि जिस भाजपा विधायक के कूटरचित पत्र को आधार बनाकर पत्र को वायरल किया गया वह सामने आकर सच्चाई बयां कर चुके हैं। उन्होंने न केवल पत्र को फर्जी बताकर ऐसे कृत्य की निंदा की है, बल्कि खुद को भाजपा का अनुशासित सिपाही भी करार दिया है। दूसरी ओर इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की विश्वसनीयता भी सवालों से घिरी है। गोदियाल यह नही बता सकते कि उन्हे यह पत्र कहाँ से और कैसे मिला। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन मे आचरण और शब्द मर्यादित होने चाहिए, लेकिन सीएम के खिलाफ ऐसा दुष्प्रचार राजनीति का गिरता स्तर है।

चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जैसे गरिमा के पद पर रहकर जिस तरह से दुष्प्रचार की कमान गोदियाल जी ने संभाली है उससे पद की गरिमा भी धूमिल हुई है। किसी भी दुष्प्रचार के सामने आने पर वह षड्यंत्रकारियों के समर्थन मे ही नजर आते रहे है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के अंदरुनी मामले मे नही बोलना चाहते, लेकिन सच सब जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष वन मैंन आर्मी की तरह चल रहे है। पार्टी से सपोर्ट न मिलने पर वह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है जो कि सार्वजनिक जीवन मे अस्वीकार्य है। भाजपा विधि विशेषज्ञों से राय मशविरा कर जल्दी ही कानूनी कार्यवाही करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *