Advertisement

बरेली में शादी वाले दिन दूल्हे का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना पर शादी वाले घर में चीखपुकार और मातम छा गया। शुक्रवार को युवक का तिलक समारोह हुआ था, इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया था। सुबह लोगों ने पेड़ से शव लटका देख परिजन को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए। परिजन ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।शाही के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले रामदास मौर्य के 24 वर्षीय बेटे देवेंद्र का शव शनिवार सुबह करीब छह बजे साप्ताहिक बाजार के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। देवेंद्र के घुटने जमीन पर टिके थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र का शुक्रवार शाम तिलक समारोह हुआ था। शनिवार शाम बारात रिठौरा क्षेत्र के गांव में जानी थी। एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान एक व्यक्ति से देवेंद्र का विवाद हुआ था। देवेंद्र कब घर से निकला या किसी के बुलाने पर गया था उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जिस समय शव मिलने की सूचना मिली उस वक्त घर में महिलाएं खुशियां मना रही थीं। खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। जिस जगह शव मिला वहां से 30 मीटर की दूरी पर देवेंद्र की परचून की दुकान है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पिता रामदास मौर्य भी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पिता ने बताया कि देवेंद्र शादी से बहुत खुश था। देर रात तक उसने डीजे पर डांस किया था। इस दौरान कस्बे के ही एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया था। इसके बाद रात करीब दो बजे उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह छह बजे लोगों ने बाग में शव लटका देख परिजन को सूचना दी। देवेंद्र के गले में जिस रस्सी का फंदा बना मिला वह रस्सी पुरानी है। देवेंद्र के पिता रामदास ने यह रस्सी उनके घर की होने से इनकार किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर देवेंद्र ने आत्महत्या की है तो वह रस्सी घर से नहीं ले गया तो कहां से लाया और वह भी रात के दो बजे। वहीं जहां शव लटका मिला तो उसके घुटने भी जमीन से टिके हुए थे। ऐसे में परिजन ने आशंका जताई है कि किसी ने देवेंद्र की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटकाया है और रस्सी भी हत्यारा अपने साथ लाया था। हालांकि देवेंद्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *