Advertisement

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में रेलवे सैलरी पैकेज स्कीम के तहत एक मृत कर्मचारी के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, चंदौसी में कार्यरत स्वर्गीय हेमराज (कार्यालय खल्लासी) की सड़क दुर्घटना में 2 नवंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी।
हेमराज का खाता एक्सिस बैंक की चंदौसी शाखा में था, जिसके तहत बैंक द्वारा स्कीम का लाभ देते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ 8 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव और प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर की उपस्थिति में मंडल कार्यालय, मुरादाबाद में स्वर्गीय हेमराज की पत्नी शारदा को यह चेक सौंपा गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुरादाबाद मंडल हर समय परिवार के साथ खड़ा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *