समाचार सारांश टीम नेटवर्क Muni ki rahti

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

मानवता की मिसाल: मुनि की रेती पुलिस ने राजस्थान से लापता युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया।

थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए राजस्थान राज्य से लापता एक युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलाया गया।
19 अप्रैल की रात्रि लगभग 11:00 बजे चौकी कैलाशगेट, थाना मुनि की रेती क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को एक युवक संदिग्ध एवं अत्यंत घबराई/सहमी अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से पूछताछ कर उसकी सहायता करने का प्रयास किया गया, किन्तु युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था और कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था।

उक्त युवक को चौकी कैलाशगेट लाकर उसे शांत कराया गया तथा पुनः विश्वास में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से एक पर्ची प्राप्त हुई, जिस पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि युवक का नाम मनीष चौधरी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र श्री बद्रीलाल चौधरी, निवासी ग्राम रेंडलिया, थाना मुआना, जनपद टोंक (राजस्थान) है, जो दिनांक 17.04.2026 से अपने घर से लापता था।
इस संबंध में थाना मुआना, जनपद टोंक (राजस्थान) में गुमशुदगी क्रमांक 05/2026 दिनांक 18.04.2026 पंजीकृत है।

प्रकरण की पुष्टि हेतु संबंधित थाने के विवेचक हेड कांस्टेबल विनोद कुमार से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई

विवेचक द्वारा बताया गया कि युवक की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है तथा एक टीम हरिद्वार क्षेत्र में भी खोजबीन कर रही है। तत्पश्चात हरिद्वार में मौजूद टीम से समन्वय स्थापित कर युवक के संबंध में जानकारी साझा की गई। टीम के चौकी कैलाशगेट पहुंचने पर युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

युवक के सुरक्षित मिलने पर उसके परिजनों द्वारा टिहरी गढ़वाल पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

टिहरी गढ़वाल पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार मानवता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *