काठगोदाम: रेलवे स्टेशन परिसर में नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्त कार्रवाई की। निरीक्षक तरुण वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाते हुए सात दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, निरीक्षक तरुण वर्मा अपनी टीम—हेड कांस्टेबल दीवान चंद, कांस्टेबल सोनू दुहन, कांस्टेबल पारस नाथ एवं जीआरपी स्टाफ दीपक पलारिया के साथ रेलवे स्टेशन काठगोदाम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने आबिद पान शॉप के पास पहुंचे। इस दौरान सात दोपहिया वाहन नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े मिले।
टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पोस्ट पर लाया और संबंधित चालकों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर मुकदमा अपराध संख्या 134/26 से 140/26 तक पंजीकृत किया।
कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, उनमें नवल सिंह, हेमंत जोशी, गौतम बिष्ट, शमशाद अली, असरद अहमद, फैजान अली और हर्षित सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी काठगोदाम एवं हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
आरपीएफ द्वारा सभी अभियुक्तों को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *