बरेली। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से बरेली वालों के दिल टूट गए है। धूम मचा देने वाले ‘झुमका गिरा रे..’ गाने को आशा भोसले ने ही अपनी जादुई आवाज देकर बरेली को नई पहचान दी थी। वो दौर ऐसा था कि “मेरा साया” फिल्म के इस गाने को सुनकर चलते काफिले रुक जाते थे। उनके निधन से फिल्म और शास्त्रीय संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। मशहूर गायिका आशा भोंसले के निधन के बाद बरेली मे भी प्रशंसको ने उन्हें याद किया। आशा ने “झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में” गीत गाकर बरेली को वैश्विक पहचान दिलाई थी। उनके निधन पर शोक जताते हुए संगम कला ग्रुप के चेयरमैन सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आशा भोसले का अप्रत्यक्ष
Promote Your Business Here
रूप से बरेली से करीबी नाता रहा है। उन्होने ‘मेरा साया” फ़िल्म में “झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में” गीत गाया। साधना पर फिल्माया गया यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने बरेली को विश्व प्रसिद्ध कर दिया। यह गाना बरेली शहर का पर्याय बन गया। जिसके कारण बरेली को
”झुमका सिटी” के नाम से भी जाना जाता है। आशा के बिग फैन प्रशांत पांडे ने आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूँ.. के जरिये फेसबुक पर उनको श्रद्धांजलि दी। फिल्मों पर पकड़ रखने वाले डॉ राजेश शर्मा कहते हैं कि आशा का निधन एक युग का अवसान है। उनके गाए गीत बरसों बरस तक हर आयु वर्ग के लोगों को उनकी प्रतिभा का एहसास कराते रहेंगे। जीआरएम मे हिंदी के शिक्षक रजनीश त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा पार्श्व गायिकाओं की एक पीढ़ी सदैव के लिए हमसे अलग हो गई। सुरों की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की मानस पुत्री आशा ताई हमसे दूर हो गई। टीटी एसोसिएशन के सचिव डॉ दीपेंद्र कमथान कहते है बरेली के झुमके के साथ आशा ताई अमर हो गई। विविधता की बात करें तो चाहे कैबरे हो, भजन हो या गजल, आशा ताई के जैसा कोई नही था।।
