बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता के निधन पर कर्मचारी संघ तथा पत्रकार संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों ने शोक जताया

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

देहरादून: श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ की माता धूमा देवी गौड़ ( 83 वर्ष ) के निधन पर श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ तथा मीडिया जगत से जुड़े संगठनों तथा पत्रकारजनों, ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता का 8 अप्रैल बुधवार अपराह्न को देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया वह कुछ माह से बीमार थी।हरिद्वार में आज गुरूवार को खड़कड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र एनपी गौड़, डा.हरीश गौड़ सहित छोटे पुत्र मोहन गौड़ सहित परिवारजन,बीकेटीसी के कर्मचारी अधिकारी, पत्रकारजन बंधु-बांधव, परिचित तथा परिजन मौजूद रहे।

कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि बीकेटीसी मीडिया प्रभारी की माता का बुधवार को देहरादून में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । कहा उनकी माता एक कर्मठ, धर्मपरायण तथा सादगी प्रिय महिला थी तथा अपने पुश्तैनी गांव पाली( चमोली) में पर्यावरण संरक्षण कार्यों तथा कृषि- बागवानी ,वृक्षारोपण रोपण कार्यों में आजीवन संलग्न रही। वर्तमान में कुछ वर्षों से छोटे पुत्र मोहन गौड़ जोकि शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर कार्यरत है के साथ अपर तुनवाला देहरादून रह रही थी दो महीने से बीमार थी तथा कैलाश हास्पिटल से उनका उपचार चल रहा था।

शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल,रवि रावत, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद्र उनियाल,अरविंद सुयाल,उत्तम सिंह पुरसोड़ा, गंगा सिंह रावत, लक्ष्मण नेगी, राकेश क्षेत्री, भारत नौटियाल प्रकाश कप्रवाण, रमेश चंद्र गौड़, पीडी जोशी, अनसुया प्रसाद गौड़ हेमचंद शर्मा,सतीश भारद्वाज,भगवती प्रसाद गौड़ अजय गौड, महेंद्र गौड़, विकास गौड़ तथा बीकेटीसी से ओएसडी राकेश सेमवाल, कर्मचारी संघ संघ उपाध्यक्ष आचार्य रविंद्र भट्ट,महासचिव भूपेंद्र रावत, राकेश झिक्वांण, प्रबंधक भूपेंद्र राणा, प्रबंधक विशाल पंवार, प्रबंधक अमित राणा,सोबन सिह रावत वैभव उनियाल, कुलदीप नेगी,मनोज रावत, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी ने बताया कि बड़ी संख्या में लेखन जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों तथा जनप्रतिनिधियों, परिचितों ने शोक संदेश भेजे हैं उन्होंने सभी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *