Advertisement

Uttarakhand city news Haldwani

हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने बाघ को वन विभाग ने आखिरकार पकड़ लिया है। जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ के कैद होने के बाद उसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया। संभावना जताई जा रही है की यह वही बाघ था जिसने शुक्रवार को सूर्याजाला गांव में एक महिला को अपना शिकार बनाया था। घटना के बाद से बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।सोमवार रात वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट डॉक्टरों ने संयुक्त अभियान चलाकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया गया। बाघ के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है और अब इलाके में स्थिति सामान्य हो रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *