Advertisement

आँचल दुग्ध संघ में क्षेत्र पर्यवेक्षक नंदन गिरी गोस्वामी सेवानिवृत्त
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में उपार्जन अनुभाग के क्षेत्र पर्यवेक्षक नंदन गिरी गोस्वामी के 22 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर प्रशासनिक भवन परिसर में संक्षिप्त विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि गोस्वामी ने वर्ष 2004 से अपनी सेवाएं देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया तथा दुग्ध उत्पादकों, समितियों और संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनका सेवाभाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, सुभाष बाबू, शांति कोरंगा, रश्मि धामी, पूरन चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्र, खलील अहमद, विजय चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *