Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क थाना सिडकुल

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन

अवैध सिलेंडरों का जखीरे के साथ‌ जावेद नामक युवक पुलिस ने दबोचा

प्रगतिशील ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच मोटा मुनाफ कमाने का था प्लान

आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में चला रहा था अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा

वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया।

जारी युद्ध के बीच सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 27/03/2026 को खुफिया सूत्र व सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।

सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर पर छापेमारी कर भरी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया।रावली महदूद में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी।

मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है।

पकड़ा गया आरोपित-
जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिदवार

विवरण पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
  2. ⁠हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
  3. ⁠कांस्टेबल रोहित बरोड़िया

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *