Advertisement

डायल 112 पर झूठी सूचना देने पर 10 हजार का जुर्माना, पुलिस ने दिखाई सख्ती
हल्द्वानी, 26 मार्च 2026।
आपातकालीन सेवा डायल 112 का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ काठगोदाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। आरोपी ने कार चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया था।
क्या है मामला?
देवलातल्ला (गोलापार) निवासी त्रिवेणी चंद्र पाठक ने 26 मार्च को डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी कार ‘मधुबन बैंक्वेट हॉल’ के पास से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सिटी पेट्रोल व चीता मोबाइल टीम को मौके पर भेजकर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
जांच में निकली सच्चाई
पुलिस की जांच में कार पास ही एक एकांत स्थान से बरामद हो गई। पूछताछ में सामने आया कि वाहन स्वामी खुद ही गाड़ी खड़ी करने की जगह भूल गया था और बिना पुष्टि किए चोरी की झूठी सूचना दे दी।
पुलिस की कार्रवाई
झूठी सूचना देकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर पुलिस ने पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत ₹10,000 का चालान किया। साथ ही संबंधित व्यक्ति से लिखित माफीनामा भी लिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *