ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कप्तान नवनीत सिंह के नेतृत्व में अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़

कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मारा टीम के साथ छापा

06 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद

पुश्तैनी खराद (मशीन वर्क) का है आरोपी का काम, अपने हुनर का उठाया फ़ायदा

लालच में बनाया फ़ार्मा जिससे बनाता था अवैध तमंचे व पिस्टल

पुलिस द्वारा आपराधिक इतिहास की, की जा रही है जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.03.2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे०पी०एस० टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता आरोपित
जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना – सिविल लाइन्स, जिला हरिद्वार

बरामदगी

  1. 06 अवैध तमंचे
  2. 01 अधबनी पिस्टल
  3. 01 अधबनी .22 बोर राइफल
  4. नाल में प्रयुक्त होने वाला .22 बोर पाईप (लम्बाई 12 इंच)
  5. पीतल का पाईप 30 बोर (17 इंच) 12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच)
  6. लोहे की बॉडी में प्रयुक्त होने वाला ऊपरी खांचा
  7. 01 मैगजीन .22 बोर
  8. 38 खोखा कारतूस .22 बोर
  9. 06 जिन्दा कारतूस .22 बोर
  10. 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर
  11. 03 खोखा कारतूस 32 बोर
  12. 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव – कोतवाली गंगनहर
  2. व0उ0नि0 दीप कुमार
  3. उ0नि0 मुनव्वर हसन
  4. उ0नि0 नवीन कुमार
  5. उ0नि0 पंकज कुमार
  6. अपर उप निरीक्षक मनीष कवि
  7. हे0का0 इसरार अली
  8. का0 नितिन
  9. का0 रवि कुमार
  10. का0 चालक लाल सिंह
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *