दो दिवसीय भोजन माता प्रशिक्षण संपन्न
प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालयों में भोजन बनाने का कार्य एवं दायित्व देख रही विकासखंड हल्द्वानी की 23 मोजन माता को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौला खेड़ा में प्रशिक्षण दिया गया |
प्रशिक्षण में पीएम पोषण योजना के उद्देश्य, सामाजिक समानता, सामुदायिक सहभागिता, खाद्यान्न मानक, पोषक तत्व, कुकिंग कास्ट, भोजन का महत्व, बच्चों के विकास में भोजन का महत्व, संतुलित आहार का महत्व, भोजन व स्वास्थ्य के मध्य संबंध, स्वस्थ रहने की जानकारी, स्थानीय भोजन, स्थानीय खाद्य पदार्थ, खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, रसोई घर की स्वच्छता, पेयजल की स्वच्छता, खाद्य पदार्थ में पाए जाने वाले पोषक तत्व, रसोई घर में पाए जाने वाले कीटों से रोकथाम, सब्जियों की गुणवत्ता ,रसोई के उपकरणों की सुरक्षा, बच्चों व भोजन माता तथा विद्यालय का आग से बचाव, सोशल ऑडिट के संबंध में जानकारी ,अतिरिक्त पोषण मानक एवं उपयोग, प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के संदर्भ में विस्तार से दो दिनों तक भोजन माता को प्रशिक्षण दिया गया,
प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में श्री तारा सिंह खंड शिक्षा अधिकारी ने भी प्रशिक्षण का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह द्वारा भोजन माताओ का आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग से विद्यालय को अपना घर समझकर और बच्चों को अपने बच्चों को की भांति प्यार से भोजन परोसने का कार्य करें तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें, उनके मानदेय के संदर्भ में विभाग उचित कार्यवाही कर रहा है
प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में डिकर सिंह पडियार एवं कौशल किरण पांडे रहे |
आज के इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वालों में अनीता, कमला, संतोष ,चंद्र देवी, रामदेवी, पदमा मंडल, कुसुम देवी, मंजू जोशी, रामा देवी, गंगा देवी, लीला मिश्रा, ममता कोटलिया, पूजा देवी, भावना, कमला जोशी ,गंगा जोशी, कलावती देवी ,संगीता कोलिया, दुर्गा देवी, भगवती देवी, अनीता देवी आदि भोजन माताओ ने प्रतिभाग किया|

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *