ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु जल्द प्रसव कक्ष को शुरू करने के दिए निर्देश
हरिद्वार
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो तथा सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू करने के निर्देश दिए जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,डॉ हर्ष,डॉ नितिन,डॉ अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
