Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. दिशा तिवारी सम्मानित
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा हल्द्वानी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिशा तिवारी को सम्मानित किया गया। डॉ. दिशा तिवारी पहली बार हल्द्वानी में आयोजित निशुल्क कैंप में शामिल होने पहुंचीं, जहां उन्होंने मरीजों को परामर्श भी दिया।


उत्तराखंड की बेटी डॉ. दिशा तिवारी ने अपनी प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने King George’s Medical University, लखनऊ से पोस्ट ग्रेजुएशन किया तथा मेडिसिन में डॉक्टरेट हासिल की। अपने शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
मेडिकल शिक्षा के दौरान उन्हें Kumaun University और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें European Society for Medical Oncology (ESMO) एशिया, सिंगापुर, इंडियन कैंसर कांग्रेस मुंबई और ईसीएमओ चेन्नई जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी सम्मानित किया गया है।
व्यस्त चिकित्सकीय जीवन के बावजूद डॉ. दिशा तिवारी समाज में कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत और सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *