यूपी के जनपद बांदा जिले में घर से छह दिन पहले लापता हुए बालक का शव शनिवार की सुबह सरसों के खेत में पड़ा पाया गया है। मृतक की बहन का आरोप है कि उसके भाई के साथ कुकर्म कर प्राइवेट पार्ट उखाडने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक 2 फरवरी की शाम बिना बताए घर से लापता हो गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। नाते-रिश्तेदार में पता किया, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को बालक की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी बालक की खोजबीन में जुट गई। पर, कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह गांव की महिलाएं खेत पर गई थीं। देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। मुंह में सरसों के पत्ते रखकर शव को ढकने की कोशिश की गई थी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की बड़ी बहन ने बताया कि वह नौटंकी देखने के लिए बिसंडा थाना क्षेत्र के बघंडा गांव गया था, लेकिन वह उसकी ससुराल नहीं आया था, तभी से वह गायब था। बहन का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट उखाड़ कर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। बहन का कहना है कि उसके भाई को जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। उसका शरीर पूरी तरह से काला पड़ गया था।
मृतक तीन भाइयों में छोटा था। चार बहनें हैं। उसका पिता हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का बालक 2 फरवरी से गायब था। परिजनों ने 6 फरवरी को घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में दो टीमों का गठन किया और रात में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह खेत में बच्चे का शव बरामद हुआ। सीओ का कहना है कि शव 48 घंटे पुराना है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *