कोतवाली ज्वालापुर

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए UP पुलिस पर हमला

बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला

03 आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो जब्त

दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना छपार (मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) के उप-निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वाहन पर अपनी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।जिस घटना में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में लिया।

जिस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352,61(2) पंजीकृत किया गया।

अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण
1-ईशान्त पुत्र संजय
2-शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक
3-अमन पुत्र गजेंन्द्र समस्त निवासी गण सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
3-कांस्टेबल मनोज डोभाल
4-कांस्टेबल भागचंद
5-कांस्टेबल ताजवर चौहान

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *