उत्तराखंड में मौसम का येल्लो अलर्ट
अगले 3 घंटे भारी, कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
देहरादून।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। 1 फरवरी 2026 को दोपहर 12:23 बजे से 3:23 बजे तक प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटा) के साथ बिजली गिरने और गरज के साथ तूफान आने की प्रबल संभावना जताई गई है।
अलर्ट के तहत अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर एवं उत्तरकाशी जनपदों के अलग-अलग स्थान प्रभावित हो सकते हैं।
विशेष रूप से केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, रानीखेत, मुनस्यारी, जोशीमठ, देवप्रयाग, रामनगर, बाजपुर, डोईवाला, काशीपुर, लोहाघाट, कपकोट, टनकपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम की ताज़ा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
