लालकुआं। यहां फांसी के फंदे में संदिग्ध परिस्थितियों में झूलते मिली नव विवाहिता की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मृतका के पति, सास एवं ननद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
यहां निकटवर्ती क्षेत्र वीआईपी गेट के निर्मल कॉलोनी में निवास करने वाले नृपेंद्र विश्वास की पत्नी रिया विश्वास जिसकी ढाई माह पूर्व शादी हुई थी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली थी, इसके बाद मृतका के मायके वालों ने ससुरालयों पर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया, तथा मृतका के काली नगर दिनेशपुर निवासी भाई द्वारा आज स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मृतका के पति नृपेंद्र विश्वास सास लेबू विश्वास और ननद पूजा विश्वास को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
उल्लेखनीय है कि ढाई माह पूर्व नरेंद्र और रिया ने भाग कर शादी कर ली थी, आसपास के लोगों के मुताबिक विवाह के समय रिया नाबालिक थी, विवाह को हुए मात्र ढाई माह बीते थे कि दो दिन पूर्व नव विवाहिता की घर में ही फांसी के फंदे में लटकी लाश मिल गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके वालों ने ससुरालयों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया, जिस पर आज पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *