Advertisement

कुमाऊँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करी का भंडाफोड़
एसओटीएफ के समन्वय से मां-बेटा गिरफ्तार, 61.51 ग्राम स्मैक बरामद
सितारगंज।
कुमाऊँ परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुमाऊँ पुलिस एवं एसओटीएफ (स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 61.51 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 जनवरी 2026 को कोतवाली सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत चौकी शक्तिफार्म एवं एसओटीएफ कुमाऊँ की संयुक्त टीम ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म क्षेत्र में पतारसी-सुरागरसी एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने एक महिला एवं एक युवक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्ता परमजीत कौर के कब्जे से 22.66 ग्राम स्मैक तथा उसके पुत्र सोनू सिंह के पास से 38.85 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म के निवासी बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
परमजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह, उम्र 50 वर्ष
सोनू सिंह पुत्र दर्शन सिंह, उम्र 26 वर्ष
दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र की टीम तथा कोतवाली सितारगंज पुलिस का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल भवान सिंह शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *